जन्मदिन रैली में कार पर स्टंट : छात्र नेता पर केस दर्ज

इंदौर:सांसद प्रतिनिधि के जन्मदिन पर कारों और बाइकों की रैली निकालकर स्टंट करना एक छात्र नेता को महंगा पड़ गया. जूनी इंदौर पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने और यातायात बाधित करने के आरोप में छात्र नेता आयुष भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार, शनिवार 7 मार्च की रात आयुष भार्गव ने सांसद प्रतिनिधि पंकज फतेचंदानी के जन्मदिन के मौके पर टॉवर चौराहे से सिंधी कॉलोनी तक कार और बाइक की रैली निकाली थी.

इस दौरान कार नम्बर एमपी 09 एवी 1186 की छत पर खड़े होकर स्टंट किए जा रहे थे, जिससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ. बताया गया है कि रैली में करीब 20 से अधिक कार और बाइक शामिल थीं. पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति लिए बिना यह जुलूस निकाला गया था. घटना का वीडियो भी आयुष भार्गव ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर साझा किया था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आयुष भार्गव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

छोटी ग्वालटोली में वेल्डिंग के दौरान बाइक में लगी आग

Wed Mar 11 , 2026
इंदौर: छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बाइक में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि सीट कवर की दुकानों वाली लाइन में वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान निकली चिंगारी से एक बाइक में आग भड़क उठी.घटना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में हुई, जहां […]

You May Like