प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर पहुंची महाकाल मंदिर, किए भगवान के दर्शन

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के दर्शन करने प्रतिदिन नेता और अभिनेता के साथ ही गायक और गायिकाओं का आना भी होता ही रहता है। इसके साथ क्रिकेट खिलाडिय़ों का भी यहां पर आगमन होता रहता है। इसके साथ फिल्म मेकर भी अपनी फिल्मों के साथ अपने बच्चों को साथ लेकर यहां पर आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। वहीं अनेक अभिनेता और नेता तो यहां पर रुककर भस्मारती का लाभ लेकर ही जाते हैं।

इसके साथ जिनकी मनोकाना पूर्ण हो जाती है। वे कुछ न कुछ दान स्वरूप देकर जाते हैं। बीते दिन ही यहां पर एक भक्त ने चांदी के द्वार दान स्वरूप भेंट किए थे। इसी क्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। वे परिवार के संग मंदिर पहुंची थी। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर हाथ जोडक़र भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनका पूजन मंदिर के पुरोहित नवनीत गुरु ने कराया। शहनाज पूर्व में भी महाकाल आ चुकी है। बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है। उन्होंने महाकाल पर भजन गाए है।

Next Post

हत्या का प्रयास: आरोपी को 5 वर्ष का कारावास

Tue Dec 16 , 2025
छिंदवाड़ा: अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र मांगोदिया जुन्नारदेव ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ भूरा पिता पतंगी धुर्वे निवासी डोडा मवार थाना तामिया को 05 वर्ष के कारावास से दंडित किया है। वही आरोपी पर 5 हजार रूपए का जुर्माना भी ठोका है। अपर लोक अभियोजक शासकीय […]

You May Like

मनोरंजन