निर्माणाधीन ओवरब्रिज की अनियमितताओं पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सीहोर। हाउसिंग बोर्ड स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप सर्विस रोड की मांग कर रहे नागरिकों के साथ जिला कांग्रेस ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया. कुंभकर्णरूपी ब्रिज कॉर्पोरेशन और सोई सरकार को जगाने के लिए नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुंगी बजाई गई.

ब्रिज कॉर्पोरेशन को नींद से जगाकर और सरकार की आंखों से पट्टी हटाकर कांग्रेस ने रास्ता सुझाया. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास निर्माणाधीन ब्रिज में हो रही अनीयमित्ताओं का को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आवेर ब्रिज हुई गंभीर लापरवाही व जनहित में ब्रिज के दोनों सर्विस रोड के बारे में बताया गया एवं सोया हुआ ब्रिज कॉरपोरेशन और आंख पर पट्टी बांधे सरकार और कुम्भकरण रूपी ब्रिज निर्माण कम्पनी के आगे बीन बजाकर जगाने की कोशिश की गइ. श्री गुजराती ने बताया कि ब्रिज कॉर्पोरेशन ने बिना जमीनी सर्वे किए गलत डिजाइन बनाई और उसके बाद ड्राइंग बार-बार क्यों बदली गई, इसका आज तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया. निजी भूमि न लगने का दावा गलत साबित हुआ और 3000 वर्गफिट भूमि अधिग्रहण शुरू हो चुका है. हमारी मांग है कि अधिग्रहण बढ़ाकर 5000 वर्गफिट किया जाए और सर्विस रोड दी जाए, ताकि स्थायी हल मिल सके.

उन्होंने कहा कि निर्माण से पहले सर्विस रोड न बनने से लोग दो साल से गड्ढों, धूल और दुर्घटनाओं से परेशान हैं. नपा से अनुमति भी नहीं ली गई और मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया. आज के प्रदर्शन/नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने लापरवाही पर कार्रवाई और जनता की समस्या के त्वरित समाधान की मांग दोहराई है.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि विवादास्पद व अनेक अनियमित्ताओं से घिरे उक्त निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा नुक्कड़ सभा कर लोगों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से जफर लाला, प्रीतम दयाल चौरसिया, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, विवेक राठौर, राकेश वर्मा, रामप्रकाश चौधरी, घनश्याम यादव, घनश्याम मीणा, मनोज परमार, प्रेमनारायण परमार, इरफान लाला, मजीद अंसारी, केके रिछारिया, कमलेश चाण्डक, भगत सिंह तोमर, आसिफ अंसारी, धीरज ठाकुर, संतोष मालवीय, अनिल सेन, यश यादव, मोनू शर्मा, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, शुभम सक्सेना, अक्षत सेंगर, गजराज परमार, दिव्यांश, आशीष परमार, अरबाज़ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.

 

 

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri Dec 12 , 2025
सतना: नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद विवाह का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जिसके चलते बालिका न सिर्फ गर्भवती हो गई बल्कि उसे एक बच्चे को भी जन्म देना पड़ा. मामले की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई […]

You May Like