डेनमार्क की प्रधानमंत्री बोले, ग्रीनलैंड पर नाटो, अमेरिका के बीच कोई समझौता नहीं

पेरिस, 29 जनवरी (वार्ता) डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) और अमेरिका के बीच ग्रीनलैंड मुद्दे पर कोई समझौता हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में दावा किया था कि उन्होंने ग्रीनलैंड पर नाटो के साथ एक समझौता किया है। जब फ्रांस-2 टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में सुश्री फ्रेडरिकसेन से इस संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “यह कोई समझौता नहीं है।” सुश्री फ्रेडरिकसेन ने साक्षात्कार में कहा कि असल में एक राज्य संप्रभु होता है। उसकी सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और दूसरे लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।

सुश्री फ्रेडरिकसेन ने कहा कि अगर ग्रीनलैंड में सैन्य साधनों का इस्तेमाल किया जाता है, तो सब कुछ रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि “यह उन सभी चीज़ों के खिलाफ होगा जो हम दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद से बना रहे हैं।” सुश्री फ्रेडरिकसेन बुधवार को ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नील्सन के साथ फ्रांस पहुंचीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ बढ़ता तनाव पूरे यूरोप के लिये एक रणनीतिक चेतावनी है। साथ ही उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ फ्रांस की एकजुटता की बात दोहराई। उल्लेखनीय है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य के भीतर एक स्व-शासित क्षेत्र है। डेनमार्क ग्रीनलैंड की रक्षा और विदेश नीति पर नियंत्रण रखता है। साल 2025 में सत्ता में लौटने के बाद से श्री ट्रंप ने बार-बार ग्रीनलैंड को “हासिल करने” की इच्छा जताई है, जिसे यूरोप ने बार-बार खारिज किया है।

Next Post

यमन कैदी अदला-बदली समझौते को झटका

Thu Jan 29 , 2026
अदन, 29 जनवरी (वार्ता) यमन सरकार और हाउथी समूह ने पिछले महीने ओमान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की मध्यस्थता से हुई बातचीत के दौरान हुए बुधवार को कैदियों के अदला-बदली समझौते को लागू करने में देरी को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाये । यमन के राष्ट्रपति के सलाहकार अब्दुल मलिक […]

You May Like