चौक बाजार में सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार बजरिया स्थित मां लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में सोने की चेन चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात चोर दुकान में घुसकर मौका पाकर सोने की चेन उठाकर फरार हो गया।

इस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार 1 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:00 बजे सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक बड़ी चालाकी से दुकान में रखी सोने की चेन उठाता है और तुरंत मौके से भाग निकलता है। चोर की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिससे अब उसकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद चौक बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है और उन्होंने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Next Post

मप्र में छोटे दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अनावश्यक निरीक्षणों पर रोक

Thu Jan 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा निर्देशों के अनुसार मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1958 में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। यह संशोधन राज्य में इज ऑफ डुईंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों पर अनुपालन का अनावश्यक भार कम […]

You May Like