पानसेमल: निवाली रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली। जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया। चौधरी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप संगठन को सशक्त करना है, साथ ही मंडलम और BLA की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी जो अपना अमूल्य समय कांग्रेस को समर्पित करते हैं। बैठक में कांग्रेस जिला मंत्री नासिर खान, PCC सदस्य अजय मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीपराव शितोले, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष गोयल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन युवा नेता विवेक चौधरी ने किया।
