
छतरपुर। जिले के लवकुशनगर अनुभाग अंतर्गत गोयरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है।
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गोयरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
लवकुशनगर एसडीओपी ने रविवार सुबह करीब 10 बजे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
