यूजीसी-नीट में अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, एनटीए को खत्म करने की मांग

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2026 परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं के विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और यूजीसी- नीट अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन को देखते हुए एनटीए कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और छात्रों को न्याय देने की मांग को लेकर नारेबाजी की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ ने एनटीए को समाप्त करने और उसके चेयरमैन के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की बार-बार सामने आ रही विफलताएं संस्थानों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। श्री जाखड़ ने कहा कि एनटीए की नाकामियों की कीमत छात्रों को नहीं चुकानी चाहिए और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा। यह प्रदर्शन एनटीए की ओर से अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा के बाद हुआ। इन विषयों की परीक्षा में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी त्रुटियों के अलावा पहले पूछे गए प्रश्नों के दोहराव की शिकायतों की जांच की गई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए।

.....

Next Post

नाग पंचमी और सावन सोमवार के संयोग पर बिरला मंदिर में दिखा आस्था

Mon Aug 17 , 2026
भोपाल: नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का पर्व एक ही दिन पड़ने से भोपाल के बिरला मंदिर में आस्था का खास नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र-फूल अर्पित किए। नाग पंचमी के मौके पर नाग देवता की […]

You May Like

मनोरंजन