भोपाल, 24 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि टीबी अर्थात क्षय रोग का इलाज संभव है। संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली और नियमित योग तथा व्यायाम से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। टीबी से उबरने के लिए पीड़ितों की मदद करना, मानवता की सेवा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि विश्व तपेदिक (टीबी) दिवस सभी नागरिकों को क्षय रोग से बचाव के लिए सतर्क रहने और पीड़ित रोगियों की सहायता करने के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री ने विश्व तपेदिक (क्षय रोग) दिवस पर प्रदेशवासियों से क्षय रोग से सतर्क रहने, रोग से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने और पीड़ितों की सहायता का आह्वान किया है।
Next Post
नोटिस मिलने के बाद जवाब देंगे, माफी का सवाल ही नहीं - मालवीय
Mon Mar 24 , 2025
भोपाल, 24 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं उज्जैन से पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय ने आज कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें भेजा गया नोटिस मिलने पर वे इसका जवाब देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में माफी का सवाल ही नहीं है। भाजपा […]

You May Like
-
3 months ago
दिल्ली विस्फोट की हर एंगल से होगी जांच: शाह
-
3 months ago
भारतीयों को फिर मुझसे प्यार हो जाएगा : ट्रंप
-
11 months ago
सीबीआई ने 65 कछुए बरामद किए, दो व्यक्ति गिरफ्तार
-
6 months ago
जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या
