जुआ फड़ पर छापा, 10 गिरफ्तार,1.6 लाख जप्त

जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास सजे जुआ फड़ पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त किए गए।

बेलबाग थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं जुआरी जवाहर अहिरवार 53 वर्ष निवासी पनागर, विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा 35 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर, सोहेल अख्तर 49 वर्ष निवासी मक्कानगर हनुमानताल, सुशील राय 36 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर, प्रिंस रैकवार 18 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, बालचंद जैन 48 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू हनुमानताल, बेड़ीलाल अहिरवार 48 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर अधारताल, रितेश साहू 32 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढ़ा, राजा गुप्ता 24 वर्ष निवासी प्रेमसागर, रोहित चौधरी 22 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला बेलबाग को पकड़ा गया‌। जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, नगदी 1 लाख 6 हजार रूपये जप्त किए गए।

Next Post

सनातन कप रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sat Apr 11 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी में सनातन कप प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। टूर्नामेंट का प्रथम मुकाबला शिवा पीपी लीजेंड वर्सेस निकुंज जोलखेड़ा 11 के बीच खेला गया।जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव बीपी 11 ने निकुंज 11 को निर्धारित 8ओवर में 50 रन का लक्ष्य दिया शिवा पीपी 11 की ओर से […]

You May Like