छतरपुर में मौसम का बदलता मिजाज, हल्की धूप के साथ तापमान में 1°C की बढ़त

छतरपुर। जिले में मौसम का रुख कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। दिनभर आसमान साफ रहा और हल्की धूप भी निकली, जिससे तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद सुबह और शाम की ठिठुरन कम नहीं हुई। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13°C और अधिकतम तापमान 25°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज़ होगी।

पिछले दिनों के तापमान में अंतर

27 नवंबर (गुरुवार) को न्यूनतम तापमान 14°C और अधिकतम 26°C था। सोमवार को यह घटकर क्रमशः 13°C और 25°C रह गया। आसमान में हल्के बादल अभी भी बने हुए हैं, जिससे ठंडक का असर लगातार महसूस किया जा रहा है।

हवा की रफ्तार और नमी

सोमवार को हवा की गति करीब 2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। हवा में लगभग 49% नमी पाई गई, जबकि 10% बारिश की संभावना भी बनी रही। दिन के समय धुंध के बीच हल्की धूप निकलने से ठंड और मौसम दोनों में मिलाजुला असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है। कोहरे और ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। कम विजिबिलिटी ने यातायात को प्रभावित किया है और लोग गर्म कपड़ों में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

जिले में इस वर्ष 53.6 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 40.4 इंच था। अधिक वर्षा का प्रभाव अब मौसम और खेती दोनों पर दिखाई दे रहा है।

 

 

Next Post

अब होगी 47 हजार 572 मतदाताओं की तलाश, चारों विधानसभाओं में डिजिटलाइजेशन का काम पूर्ण

Tue Dec 2 , 2025
सीहोर।मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान हुए डोर टू डोर सर्वे में जिले में 47 हजार 572 मतदाता या तो मिले नहीं या फिर उनकी मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई है. अब आगामी दिनों में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होने के बाद […]

You May Like

मनोरंजन