बीसीसीआई ने अफग़ान क्रिकेटरों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता)भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तीन युवा अफ़ग़ान क्रिकेटरों – कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून – की दुखद मृत्यु पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त किया है, जिन्होंने पक्तिका प्रांत में सीमा पार से हुए कायराना हवाई हमलों में अपनी जान गंवा दी।
बीसीसीआई इस गहरे दुःख की घड़ी में अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी), क्रिकेट जगत और दिवंगत खिलाड़ियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस भयावह और अनुचित हमले की निंदा करता है। निर्दोष लोगों, खासकर होनहार खिलाड़ियों की जान जाना बेहद दुखद और चिंता का विषय है।
बीसीसीआई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और उनके दुःख और क्षति में शामिल है।

Next Post

महिला वनडे विश्व कप में टीवी अंपायरिंग पर उठे सवाल

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) महिला विश्व कप 2025 में अंपायरिंग के स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। टूर्नामेंट के पहले ढाई हफ्तों में कई विवादित फ़ैसलों ने ध्यान खींचा है। इनमें सबसे अधिक चर्चा डीआरएस के इस्तेमाल को लेकर रही है, जो महिलाओं के क्रिकेट में सीमित रूप से […]

You May Like