
भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चार इमली में डिप्टी कलेक्टर के बंगले में हुई चोरी का खुलासा घटना के सामने आने के 48 घंटे बाद भी नहीं कर सकी है. वीवीआईपी मूवमेंट वाले इस इलाके में चोरी की घटना चिंता का विषय बनी है. अधिकारी के बंगले में चोरी के प्रकरण को लेकर पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
अज्ञात बदमाशों ने डिप्टी कलेक्टर अल्का सिंह के बंगले में चोरी की वारदात की है. जानकारी सामने आई है कि बदमाशों ने ज्वेलरी सहित सामान ले गए है. चोरी गए सामान की कीमत 11 लाख रूपए आंकी गई है. बीते सितबंर के महीने में इसी इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ आशीष के दो मोबाइल की लूट हुई थी. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को दिन-रात एक करने पड़े और बदमाश गिरफ्तार हुए. सवाल यह कि इस क्षेत्र में मंत्रियों के बंगले और क्लास वन के अधिकारी रहते हैं. इलाके में चोरी या छिनैती घटना करने वाले बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह आसानी से अपना काम पूरा कर जाते हैं. क्षेत्र के कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज भी नहीं होने से आरोपी कई दिनों तक पुलिस की पकड़ से भी दूर होते हैं.
