NSUI: डिग्रियां तक समय पर नहीं दे पाया आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय क्यों कर रहा दीक्षांत समारोह 

भोपाल। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर में 3 मई को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने इस समारोह पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे विश्वविद्यालय प्रशासन के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास बताया है। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि जो विश्वविद्यालय पिछले आठ वर्षों में छात्रों को उनकी डिग्रियाँ समय पर नहीं दे सका, वह अब दिखावे के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन कर रहा है.

परमार ने विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कुलगुरु अशोक खंडेलवाल न केवल नर्सिंग घोटाले में बल्कि करोड़ों रुपये की FD धोखाधड़ी में भी दोषी हैं। इसके अतिरिक्त, कुलसचिव पुष्पराज बघेल पर लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में मामले दर्ज हैं, फिर भी वे अपने पद पर बने हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक सचिन कुचिया की भूमिका को भी NSUI ने आपत्तिजनक बताया, जिन पर छात्रों के परीक्षा परिणामों और प्रमाण पत्रों में अनियमितता के गंभीर आरोप हैं और जिनके बारे में ग्वालियर हाईकोर्ट ने भी कड़ी टिप्पणी की थी.

NSUI ने नर्सिंग महाघोटाले की CBI जांच के आदेश के बावजूद विश्वविद्यालय के भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाया है।

NSUI ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन में संलिप्त दोषियों को तत्काल उनके पदों से हटाया जाए, नर्सिंग और FD घोटालों की न्यायिक निगरानी में जांच कराई जाए, और छात्रों को समय पर उनकी डिग्रियाँ और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएं ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Next Post

सीएम बरसे: छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, मंत्री शाह ने अपने पैसों से बुजुर्गों को बांटी टॉर्च लगी छड़ी

Thu May 1 , 2025
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को हरसूद पहुंचे। यहां वे तेंदूपत्ता समिति, वन समिति और जनजातीय सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान आतंकी घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा धर्म पूछकर मारा…पाप किया है। कश्यप ऋषि का कश्मीर आनंद में डूबा हुआ था। हमारी सेना समर्थ है। […]

You May Like