सीएम बरसे: छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, मंत्री शाह ने अपने पैसों से बुजुर्गों को बांटी टॉर्च लगी छड़ी

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को हरसूद पहुंचे। यहां वे तेंदूपत्ता समिति, वन समिति और जनजातीय सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान आतंकी घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा धर्म पूछकर मारा…पाप किया है। कश्यप ऋषि का कश्मीर आनंद में डूबा हुआ था। हमारी सेना समर्थ है। मिट्टी में मिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का हलक सूख रहा है। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। अंजाम बहुत बुरा होगा। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने उनका स्वागत किया।

तेंदूपत्ता संग्रह को लाभांश दिया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभांश का वितरण और 1200 आदिवासी बुजुर्गों को टॉर्च युक्त छड़ी वितरित की। मंच पर पहुंचने के बाद सीएम और मंत्री शाह ने उपस्थित लोगों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।

मंत्री ने खुद के पैसे से छड़ियां बांटी

बता दें कि, छड़ी का वितरण मंत्री विजयशाह अपने निजी खर्च से कर रहे हैं। आदिवासी बुजुर्गों को जो छड़ी दी, वह मल्टीपरपज छड़ी है। छड़ी में सायरन बजेगा, अंधेरे में टॉर्च का काम करेगी और एफएम से संगीत सुनने के साथ ही फोल्ड कर बैंग में भी रखी जा सकेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हरसूद में बने 100 बेड के अस्पताल का लोकार्पण भी किया।

Next Post

पारा 40 डिग्री पार: दिनभर तपी, शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और आंधी चलने के बाद बदरा बरस पड़े

Thu May 1 , 2025
जबलपुर। गुरुवार को पारा 40 डिग्री पार रहा। दिनभर सूर्यदेव ने तेवर दिखाए इसके साथ ही धरती तपी। राहगीर गर्म हवाओं से झुलसे। हालांकि शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और आंधी चलने के बाद बदरा बरस पड़े। रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान […]

You May Like