
जबलपुर। गुरुवार को पारा 40 डिग्री पार रहा। दिनभर सूर्यदेव ने तेवर दिखाए इसके साथ ही धरती तपी। राहगीर गर्म हवाओं से झुलसे। हालांकि शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और आंधी चलने के बाद बदरा बरस पड़े। रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 53 और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्वी हवाएं 6 से 8 किमी रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय है।
