चौराहों पर पुलिस के साथ उतरे एनसीसी कैडेट्स

इंदौर. शहर के प्रमुख चौराहों पर शनिवार शाम यातायात पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स भी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए. 9 एमपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने वाहन चालकों को सिग्नल का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया. अभियान शाम 4 से 6.30 बजे तक चला.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात विक्रम सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में हुए अभियान में कैडेट्स को पहले यातायात संचालन के संकेत, चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई. इसके बाद उन्होंने यातायात पुलिस के साथ मिलकर चौराहों पर व्यवस्था संभाली. कैडेट्स ने वाहन चालकों से रेड लाइट जंप नहीं करने, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की. पुलिस के साथ युवाओं की सहभागिता के जरिए उन्हें यातायात प्रबंधन और नागरिक जिम्मेदारी से जोड़ने का भी प्रयास किया.

डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने नव भारत को बताया कि एनसीसी कैडेट्स को यातायात संचालन की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ उन्हें सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ा है. युवाओं की भागीदारी से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश आम वाहन चालकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचता है. एनसीसी की विभिन्न इकाइयों के साथ आगे भी ऐसे संयुक्त जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे.

Next Post

बाइक सवार महिला का बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. संयोगितागंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार महिला से बैग छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है. पुलिस अब उसके साथी की तलाश के साथ ही अन्य वारदातों के संबंध में भी […]

You May Like