बाइक सवार महिला का बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. संयोगितागंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार महिला से बैग छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है. पुलिस अब उसके साथी की तलाश के साथ ही अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब पिता मुहम्मद सलीम उम्र 24 साल, निवासी चंदन नगर ग्रीन पार्क कॉलोनी के रूप में हुई है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी जुबेर पिता सलीम खान उम्र 27 साल, निवासी वाटर पम्प के पास, आजाद नगर के साथ मिलकर बाइक सवार महिला का बैग छीना था. मामले में थाना प्रभारी केपीएस यादव ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में शोएब के खिलाफ पहले से सराफा थाने में चोरी, कोतवाली थाने में मारपीट सहित अन्य धाराओं और भंवरकुआ थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं.

Next Post

केरल पुलिस की एसओएस सुविधा एक क्लिक में देती है आपातकालीन मदद

Sun Sep 13 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर (वार्ता) केरल पुलिस ने अपने आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन, पोल-ऐप, को एक उन्नत एसओएस सुविधा से युक्त किया है जिससे आम लोग एक क्लिक में आपातकालीन पुलिस सहायता मांग सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से यात्रा कर रहे लोगों या उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें खतरा […]

You May Like