सरिया उठाने का वीडियो बनाया तो तीन लोगों पर किया हमला, बुलेरो में तोड़फोड़

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत इंद्राना में नव निर्मित रिंग रोड ब्रिज निर्माण कार्य में लगने वाला सरिया उठाने का वीडियो बनाने पर बदमाश ने तीन लोगों पर धारदार हथियार और राड से हमला कर घायल कर दिया। बुलेरो में तोड़फोड़ कर दी।पुलिस ने बताया कि दिनेश कुमार 35 वर्ष निवासी ग्राम इंद्रा बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वीआरएस इंफ्रा प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में रिंग रोड निर्माण में ब्रिज बनाने में लेवर का काम करता है।

कल ग्राम लोहकरी निवासी साहिल अपने 2 साथियों के साथ नव निर्मित रिंग रोड ब्रिज निर्माण कार्य ग्राम इंद्रा में आया और लोहे की सरिया उठाने लगा, उसने साहिल को सरिया उठाने से मना किया तो नहीं माना वह साहिल का वीडियो बनाने लगा तो साहिल ने गुस्से में उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ब्रिज की दीवार पर पटक दिया जिससे मोबाइल टूट गया, उसके बाद तीनों चले गये थे। रात लगभग 8-10 बजे साहिल अपने साथियों के साथ आकर दोपहर में हुये विवाद को लेकर बोला कि कौन था जो मेरा वीडियो बनाया था कहकर अचानक से धारदार हथियार और राड से हमलाकर चोट पहुंचा दी, पास में खड़े गोरधनराम, बापूलाल पर भी हमला कर चोटें पहुॅचा दी। बुलेरो गाड़ी के कांच तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिये एवं गोरधनराम का एमआई कम्पनी का मोबाइल ले गये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

सोने चांदी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा राज्यसभा में

Thu Jan 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) देश में सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का मुद्दा आज राज्यसभा में उठा और सरकार से हस्तक्षेप कर लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की गई। कांग्रेस के नीरज डांगी ने गुरुवार को शून्य काल के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाते […]

You May Like