पत्रकार पायल मेहता के निधन पर खरगे-राहुल ने जताया शोक

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पत्रकार पायल मेहता के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों, मित्रों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पायल मेहता मेहनती और कर्मठ पत्रकार थीं तथा उन्होंने संसद की कार्यवाही को कवर किया और उन्हें जन मामलों की गहरी समझ रखती थीं।

श्री गांधी ने कहा कि संसद की कार्यवाही को कवर करने वाली पत्रकार पायल मेहता के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, मित्रों तथा सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पायल मेहता के मुंबई में कुछ घंटे पहले निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। उन्होंने कहा कि उनकी पायल से करीब 18 वर्ष पहले पहली मुलाकात हुई थी और संसद सत्र के दौरान उनकी ‘ब्रेकिंग न्यूज’ उन्हें हमेशा सतर्क रखती थी।

उन्होंने कहा कि पायल मेहनती और खुशमिजाज थीं तथा उन्होंने खेल पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था और हाल के वर्षों में राजनीतिक पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई थी।

 

 

Next Post

ग्वालियर के इंडस्ट्रियल म्यूजियम में आम नागरिक भी दे सकेंगे योगदान

Sun Sep 20 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन द्वारा ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर तैयार किए गए नवनिर्मित औद्योगिक संग्रहालय को और अधिक समृद्ध व ज्ञानवर्धक बनाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत संग्रहालय में अब शहर और अंचल के आम नागरिकों के पास सुरक्षित ऐतिहासिक व […]

You May Like