आष्टा.महाराष्ट्र में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा के दौरान भगवान श्री चित्रगुप्त के संदर्भ में की गई अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कड़ा विरोध दर्ज किया है. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने इस बयान को सम्पूर्ण कायस्थ समाज की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है. महासभा ने देशभर के सभी पदाधिकारियों, प्रांतीय व जिला अध्यक्षों से अपील की है कि वे इस घटनाक्रम की भर्त्सना करें और पंडित प्रदीप मिश्रा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए विवश करें.
पंडित मिश्रा की टिप्पणी पर कायस्थ महासभा का विरोध, सार्वजनिक माफी मांगे
