कार का तांड़व, कई वाहनों को टक्कर मारी, दो गंभीर

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में कार ने तांड़व मचाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक शुभम हरदुआ 30 वर्ष निवासी महाराजपुर शंकर टोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है, रात लगभग 9-30 बजे अपने साथी रोहित रैकवार के साथ व्हीकल मोड़ के पास मटन मार्केट के सामने रोड़ किनारे खड़ा था.

तभी पीछे से महाराजपुर तरफ से सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 19 ए ए 9900 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते उसे एवं उसके दोस्त रोहित रैकवार को टककर मार दिया। वहां पर खड़ी गाडिय़ों केा भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, एक्सीडेण्ट से उसके हाथ पैर एवं रोहित रैकवार केा सिर एंव मुंह में चोट आयी।

Next Post

शासकीय स्कूल खुले, निजी एक हफ्ते बाद, लौटी स्कूलों में रौनक

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर: लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से शासकीय स्कूल फिर से खुल गए हैं। शिक्षा के इन मंदिरों में विद्यार्थियों की चहल-पहल के साथ एक बार फिर से रौनक लौट आई है। सुबह से ही स्कूलों के बाहर बच्चों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली, जिनमें नए शैक्षणिक […]

You May Like