खेत में मिला युवक का शव

नरसिंहपुर, 09 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज एक युवक का शव खेत में मिला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाडरवारा तहसील में पलोहा पुलिस थाना के तहत ग्राम बिछुआ नगवारा में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक की उम्र 30 साल बताई जा रही है। युवक कहां का रहने वाला है इस संबंध में पुलिस बताने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच कर रही है।

Next Post

इंग्लैंड ने भारत को दिया 305 रनों का लक्ष्य

Sun Feb 9 , 2025
कटक 09 फरवरी (वार्ता) जो रूट (69) ,बेन डकेट (65) की अर्धशतकीय और लियम लिविंगस्टन (41) रनों की महत्वपूर्ण पारी के दम पर इंग्लैंड रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर […]

You May Like