कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई, 28 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें देश के उन “अनसंग हीरोज़” को श्रद्धांजलि दी गई है जो संकट के समय बिना किसी पहचान और प्रशंसा के अपनी ड्यूटी निभाते हैं। फिल्म का यह विशेष मोशन पोस्टर ‘द अनसीन हीरोज़’ शीर्षक के साथ पेश किया गया है, जिसमें नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सिक्योरिटी स्टाफ, लिफ्ट ऑपरेटर और अस्पताल प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों की रोज़मर्रा की बहादुरी को दर्शाया गया है। पोस्टर में दिखाया गया है कि कैसे आपातकालीन परिस्थितियों में ये लोग बिना रुके, बिना डरे जीवन बचाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री Kangana रनौत ने कहा कि यह फिल्म उन लोगों को समर्पित है जो आमतौर पर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन संकट की घड़ी में मानवता की सबसे मजबूत दीवार बनकर खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि असली बहादुरी किसी बैज या पहचान की मोहताज नहीं होती।
फिल्म के निर्माता पेन स्टूडियोस के डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि भारत की ताकत उसकी “एंपैथी” और सामूहिक संवेदना में है, और यह फिल्म इसी भावना को दर्शाती है।

वहीं, निर्देशक मनोज तपाड़िया ने बताया कि फिल्म का फोकस युद्ध या हिंसा नहीं, बल्कि “खामोश बहादुरी” पर है।जब एक आम इंसान डर के सामने खड़ा होकर दूसरों के लिए ढाल बन जाता है।
फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
भारत भाग्य विधाता को पेन स्टूडियोस , मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशन्स, यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया है। फिल्म को पेन मरुधर द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

सतपुड़ा पावर प्लांट सुरक्षा घेरे में सेंध: मिट्टी के डंपर में छिपाकर ले जा रहे थे तांबा, ठोस जब्ती न होने से बचे आरोपी

Thu May 28 , 2026
सारनी:सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में निर्माण कार्य के दौरान चोरी और सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल हैं। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि प्लांट के गेट नंबर-1 पर सुरक्षा विभाग ने मिट्टी से भरे एक डंपर की जांच के दौरान लगभग 10 किलो तांबे का स्क्रैप और […]

You May Like