दमोह तहसीलदार जैन निलंबित

सागर। सागर संभागायुक्त दिलीप कुमार ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कथित अनियमितताओं, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में लापरवाही तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन में कमी के आरोपों के चलते दमोह जिले की तहसील दमयंती नगर के तहसीलदार रोबिन जैन को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सागर संभागायुक्त कार्यालय द्वारा आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न राजस्व प्रकरणों में नामांतरण, अतिक्रमण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यवाहियों के दौरान प्रक्रियागत त्रुटियों और कथित लापरवाही का उल्लेख किया गया है। आदेश में संबंधित मामलों के निराकरण में नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

संभागायुक्त द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1965 के के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है, निलंबन अवधि के दौरान तहसीलदार श्री जैन का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला दमोह निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Next Post

मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन

Sat Oct 10 , 2026
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। दीपक बाबरिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव भी […]

You May Like