भोपाल: प्रदेश की युवा शक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके विचारों को नीति निर्माण में स्थान देने के उद्देश्य से आज शनिवार को इंदौर में मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
युवा कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना है। इस मंच के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, सुझाव और नवाचार साझा करने का अवसर मिलेगा, ताकि उन्हें शासन की नीतियों और विकास योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से युवा, विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
