बंडोल में मटमैले पेयजल से उल्टी दस्त के बढ़े मरीज

सिवनी: पीने का पानी अत्यधिक दूषित मटमैला पानी मिलने के कारण ग्राम पंचायत बंडोल में कई लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा है।और ग्रामवासियों ने बताया कि बखारी रोड बंडोल में बनी पेयजल टंकी में अत्यधिक दूषित मटमैला पानी पिछले सोमवार से आ रहा है। पानी पीने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की बीमारी हो गई है। इनमें से कुछ लोगों की हालत बहुत ज्यादा खराब बताई जा रही है।
ग्रामवासियों में गोविंद बंजारा, चेतराम यादव, टी सी डेहरिया, हर्षित प्रजापति, मुकेश कुमार उइके, रुक्मिणी बाई, ओम प्रकाश ठाकुर, मानसिंह, अनिल दुबे, गोविंद बंजारा, अटल बघेल, सुनील सहित अनेक लोगों ने बताया कि पेयजल टंकी में अत्यधिक दूषित मटमैला गंदा पानी मिलने के कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की गई थी। इसके बाद भी इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जल संवर्धन पेयजल की पाइप लाइन से दूषित पानी टंकी में जाने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं किंतु पाइपलाइन में सुधार न होने के कारण लोग गंभीर पेट संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

Next Post

सिंधिया को बनाया दतिया क्षेत्र का मुख्य चुनाव प्रभारी

Sat Jul 11 , 2026
: दतिया जिले में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिया क्षेत्र का मुख्य चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके बाद सिंधिया ने दतिया के भाजपा नेताओं से बात की है। Facebook Share […]

You May Like