शिवपुरी में चौराहे पर सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या

शिवपुरी: जिले के पिछोर में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धाय महादेव चौराहे पर दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो शिक्षकों पर फायरिंग की। हमले में पीछे बैठे शिक्षक कल्याण लोधी (41) को गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए झांसी ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक शिक्षक कल्याण लोधी भौंती के ऊमरीकलां निवासी थे और कमालपुर सरकारी स्कूल में पदस्थ थे। परिजन ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने का आरोप लगाया है। कल्याण लोधी पूर्व सरपंच के भतीजे थे। कल्याण लोधी के अपने साथी शिक्षक अनिल लोधी के साथ बाइक से धाय महादेव चौराहे पर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने बिना कुछ कहे सीधे कल्याण लोधी की पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।गोली लगने के बाद कल्याण और अनिल दोनों बाइक से गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। परिजन घायल कल्याण को पिछोर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। हालांकि, झांसी पहुंचने तक कल्याण ने दम तोड़ दिया।

Next Post

धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक पर मामला दर्ज

Tue Dec 2 , 2025
सिंगरौली : ग्राम करेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए छात्रों को प्रेरित करने और मना करने पर गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गौरतलब है कि छात्रों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।