धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक पर मामला दर्ज

सिंगरौली : ग्राम करेला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए छात्रों को प्रेरित करने और मना करने पर गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गौरतलब है कि छात्रों ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार फरियादी विरेन्द्र कुमार बैस पिता श्रवण कुमार बैस उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके विद्यालय के भूगोल के शिक्षक दशरथ साकेत पढ़ाई के दौरान हमेशा हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने के लिये कहते हैं। बीते माह 26 नवम्बर को भी क्लास रुम में शिक्षक दशरथ साकेत द्वारा भूगोल विषय पढ़ाते समय पुन: धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने के लिये मुझे तथा कक्षा के सभी बच्चों को कहा था।

जिससे उसकी धार्मिक हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंची है। छात्र ने बताया कि शिक्षक दशरथ साकेत द्वारा हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने से मना करने पर गंदी-गंदी गाली गलौज भी किया जाता है तथा उन्होंने हाथ में पहने हुये रक्षा सूत्र को भी निकलवा दिया तथा गले में पहने हुये धागे में शंकर जी की मूर्ति को निकलवाकर तोड़ कर फेंक दिये तथा मेरे माथे पर लगा चन्दन भी मिटा दिये।

धर्म परिवर्तन के लिए प्ररित करने वाले इस मामले में छात्र की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं एसपी मनीष खत्री के निर्देशन तथा एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह की टीम के द्वारा आरोपी शिक्षक के ऊपर अपराध धारा 196 (1) ख, 296 (बी), 299 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में उनि केपी सिंह बघेल, रुद्र प्रताप सिंह, सउनि सुनील दुबे, पिन्टू राय, आर आकाश पटेल की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

बुलढाना से आए टैक्सी ड्राइवर की मौत, पीएम हुआ

Tue Dec 2 , 2025
छिंदवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में सुबह एक युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह वाहन चालक था। जानकारी अनुसार देवानंद पिता संतोष नरघटे उम्र 24 साल बुलढाना महाराष्ट्र का रहने वाला है। […]

You May Like