हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में अलीगंज क्लब और लिफा क्लब ने मैच जीते

लखनऊ (वार्ता) सातवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गये मैचों में एल डी ए अलीगंज क्लब और लिफा क्लब अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

पूर्व मंत्री डॉ अम्मार रिजवी ने आज सातवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का चौक स्टेडियम में उद्घाटन किया।

पहला मैच एल डी ए अलीगंज और लखनऊ यूथ क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एल डी ए क्लब ने लखनऊ यूथ क्लब को 5-2 से हराया। एल डी ए अलीगंज की ओर से अमन पांडे ने 22 मिनट, उत्कर्ष पटेल 31, प्रियांशु कुमार 36,47, प्रियांशु वर्मा 47 मिनट में गोल किया। वहीं लखनऊ यूथ कि ओर से अमर ने 9,16 मिनट में गोल किया।

दूसरे मैच में लिफा क्लब ने डी सी ए क्लब को (5–0) से हराया। लिफा क्लब कि ओर से राजवीर की हैट्रिक 13,17,40 में मिनट , युसूफ 31, शोभित 50, मिनट में गोल किया।

बुधवार को टूर्नामेंट का पहला मैच एल डी ए अलीगंज और लखनऊ सिटी क्लब के बीच होगा। दूसरा मैच मिलानी क्लब और अलीगंज वॉरियर क्लब के बीच खेला जायेगा।

Next Post

कुन्हा पर दुर्व्यवहार के लिए दो मैच का प्रतिबंध और 80 हजार पाउंड का जुर्माना

Wed Jan 1 , 2025
इप्सविच (इंग्लैंड), (वार्ता) वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स के फॉरवर्ड मैथियस कुन्हा पर इप्सविच टाउन के साथ खेले गये मैच के बाद दुर्व्यवहार के लिए फुटबॉल एसोसियेशन (एफए) ने दो मैच का प्रतिबंध और 80 हजार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार 14 दिसंबर को प्रीमियर लीग […]

You May Like