आज से कई बड़े वित्तीय नियमों में बदलाव हो रहे हैं। सरकारी कर्मियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम में शामिल होने का आखिरी मौका 30 नवंबर तक था।
हर महीने की पहली तारीख नए बदलावों को लेकर आती है। 1 दिसंबर से भी कई नियमों में बदलाव हो रहे। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर उनकी जेब पर पड़ेगा। एलीपीजी गैस की कीमतों के साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलेंगे।
दरअसल, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। बीते महीने एलपीजी गैस की कीमतों में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। इस महीने में भी एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
