मैहर:मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने मंगलवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे चैत्र नवरात्रि मेला में माता का दर्षन करने आये श्रद्धालुओं से भेंट मुलाकात कर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
