राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को किया नमन

इटारसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी नर्मदापुरम इटारसी के खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। मेजर ध्यानचंद चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया और हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान राहगीरों को फल वितरित कर खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने जूनियर खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी उपलब्धियों से परिचित कराया तथा बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने शानदार खेल से दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ियों और संघ के पदाधिकारियों ने युवाओं को अनुशासन, टीम भावना, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का महत्व समझाया। खिलाड़ियों से मैदान पर पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ खेलने तथा हार से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, कोच कन्हैया गुरयानी, वरिष्ठ खिलाड़ी इदरीश खान, जयराज सिंह भानू सहित आरिफ खान, राजेश पंडित, सुशील शुक्ला, सुधीर शुक्ला, राजेश पटवा, समीर गुप्ता, सन्नी सेन, अमोल उपाध्याय, गौरव अग्रवाल और लाली समेत बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

Sat Aug 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह को मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान […]

You May Like