
दमोह। जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने रविवार को कसाई मंडी और नूरीनगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर ब्रजलाल पटेल सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों, गलियों और मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। त्योहारी सीजन और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है।
