
दमोह। नर्मदे हर, हर महादेव की जयकार के साथ मां नर्मदा रसोई परिवार द्वारा भगवान जागेश्वर नाथ धाम में हर पूर्णिमा को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा अब 7 पूर्णिमाओं से अनवरत जारी है।
मां नर्मदा रसोई परिवार के संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि भंडारा केवल भोजन करने का साधन नहीं है। यह मां नर्मदा के प्रति सेवा, श्रद्धा और समर्पण है। यहां न कोई जाति है, न अमीर-गरीब। सभी एक साथ बैठकर भजन करते हैं। यह मां नर्मदा का प्रसाद है।उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा की थी। परिक्रमा के दौरान चार अन्य साथी भी साथ थे। वहीं मां की प्रेरणा से मन में संकल्प जागा कि परिक्रमा मार्ग में लोग इतनी सेवा करते हैं तो हम भी कुछ करें।वहीं से आकर मां नर्मदा मैया ने हमें एक पौधा दिया। अपने नाम का वह पौधा हमने जागेश्वर धाम में ‘मां नर्मदा रसोई परिवार’ के नाम से स्थापित किया। आज वह पौधा धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है मनोज तिवारी ने कहा। अब प्रत्येक पूर्णिमा को भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने आने वाले हजारों भक्तों को मां नर्मदा रसोई परिवार की ओर से जल और भोजन उपलब्ध कराया जाता है।यह प्रकल्प पूर्णत जन सहयोग से चलता है और धीरे-धीरे विस्तार ले रहा है। मनोज तिवारी ने कहा दूर से आने वाले भक्तों को पानी और भोजन की सुविधा मिले, यही हमारा संकल्प है। यह भंडारा आगे भी अनवरत चलता रहेगा।
