डीजीपी मकवाना ने किया पुलिस गरबा महोत्सव का शुभारंभ

भोपाल। नवरात्रि पर्व के मौके पर मप्र पुलिस वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गरबा महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया. डीआरपी लाइन नेहरू नगर स्थित परेड ग्राउंड में माँ जगदंबे की आरती के साथ गरबा शुरू हुआ. दो दिवसीय महोत्सव शनिवार तक चलेगा.

इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी पुलिस परिवारों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि“पुलिस परिवार हमारे बल की असली शक्ति हैं. उनकी खुशी और संतोष ही हमारे कार्य का प्रेरणास्रोत है. यह गरबा महोत्सव इस अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं का उत्सव है. गरबा स्थल पर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए. बच्चों के लिए खेल-खिलौनों और आकर्षक सजावट ने आयोजन को मेला-जैसा स्वरूप प्रदान कर दिया. सभी परिवारजन, अधिकारी और कर्मचारी उल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होकर इस आयोजन का आनंद लेते दिखे. डीजीपी की धर्मपत्नी सीमा मकवाणा ने पूरे उत्साह और संवेदनशीलता के साथ इसे एक भव्य रूप दिया. पिछले दो सप्ताहों में डीआरपी लाइन तथा 23वीं, 7वीं और 25वीं वाहिनी में चार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में पुलिस परिवार की महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा नृत्य का अभ्यास किया. इन्हीं प्रशिक्षणों का परिणाम रहा कि आज लगभग 1200 महिला एवं बालिका प्रतिभागियों ने एक साथ गरबा प्रस्तुत कर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया.

Next Post

सांप्रदायिक विवाद: एकलव्य गौड़ पर कार्रवाई के लिए कमिश्नर को ज्ञापन

Fri Sep 26 , 2025
इंदौर। शहर में सीतलामाता बाजार को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम संभागायुक्त सुदामा खाड़े से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ पर मुस्लिम कर्मचारियों को बाजार से हटाने और धर्म के आधार पर रोज़गार प्रभावित करने के आरोपों के […]

You May Like