सांप्रदायिक विवाद: एकलव्य गौड़ पर कार्रवाई के लिए कमिश्नर को ज्ञापन

इंदौर। शहर में सीतलामाता बाजार को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम संभागायुक्त सुदामा खाड़े से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ पर मुस्लिम कर्मचारियों को बाजार से हटाने और धर्म के आधार पर रोज़गार प्रभावित करने के आरोपों के संबंध में तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि यदि प्रशासन ने दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम सहित कई नेता शामिल रहे।

Next Post

बैतूल में उमा भारती की अचानक तबीयत खराब, मेडिकल टीम रही अलर्ट 

Fri Sep 26 , 2025
बैतूल। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती शुक्रवार को बैतूल जिले में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए डॉक्टरों की […]

You May Like