बैतूल में उमा भारती की अचानक तबीयत खराब, मेडिकल टीम रही अलर्ट 

बैतूल। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती शुक्रवार को बैतूल जिले में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई थीं, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार मौजूद है। जिला प्रशासन ने घोड़ाडोंगरी और शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपात चिकित्सा सेवाओं को सक्रिय कर दिया है और स्थानीय पुलिस तथा स्वास्थ्य कर्मियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

अभी तक उनके स्वास्थ्य संबंधी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्यक्रम में शामिल लोग और प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से कहा, सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या बताएं

Sat Sep 27 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पुलिस हिरासत में मृत्यु के मामले में स्वत: संज्ञान सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार को राज्य भर के प्रत्येक पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या की जानकारी देने का शुक्रवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ […]

You May Like