प्रताड़ित पार्षद नीलम बघेल ने पार्षद प्रदीप शर्मा पर लगाए आरोप, इस्तीफे की धमकी

शिवपुरी: पिछले कई दिनों से गायत्री शर्मा को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए दो दर्जन पार्षदों ने मिलकर करैरा वाले बगीचा सरकार पर कसम खाई थी। वह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में बना रहा था। आज भी ऐसा ही नगरपालिका से जुड़ा मामला सामने आया हैं।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 की महिला पार्षद नीलम बघेल आज कलेक्ट्रेट में वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रदीप शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची जहां उन्होंने बताया कि काफी समय से वार्ड नंबर 8 के पार्षद प्रदीप शर्मा के द्वारा पानी की समस्याओं को लेकर परेशान किया जा रहा हैं।

प्रदीप शर्मा का कहना हैं कि पानी की लाईन मेरे वार्ड से होकर गुजरती हैं तो पानी की लाईन पर मेरा अधिकार हैं और इससे मेरे ही वार्ड के लोग पानी भरेंगे। तुम्हारे वार्ड के लोगों को पानी भरने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे इतना परेशान किया जा रहा हैं कि में पार्षद बनकर पक्षता रही हूं और रो रही हूं। पार्षद नीलम बघेल ने बताया कि पानी के लिए मैं 3 साल से परेशान हूं। नगर पालिका में ऐसा कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं है जिसे मैने अपनी समस्या से अवगत नहीं कराया हो। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मैं दिखवाता हूं,अगर इसका कोई हल नहीं निकला तो में तो इस्तीफा दे दूंगी।

Next Post

ट्रंप के टैरिफ के सामने मोदी का झुकना तय : राहुल

Sat Jul 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जो भी दावे करें लेकिन यह तय है कि श्री मोदी दबाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की […]

You May Like

मनोरंजन