जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत चांदनी चौक में साले की हत्या करने वाले बहनोई को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक सराफत अली 36 वर्ष मूूलत: निवासी ग्राम तालगांव थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश का चांदनी चौक हनुमानताल में रह रहा है और फेरी लगाकर चादर बेचता है उसके अधीन 5-6 लोग चादर बेचने का काम करते है.
रहमत अली पिता वाहिद अली 30 वर्ष निवासी ग्राम अनिया कला थाना हरगांव जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश का लगभग 15 दिन पहले उसके पास आया था जिसे सराफत ने फेरी लगाकर चादर बेचने का काम दिया था रविवार को रहमत अली का बहनोई जमील अहमद भी आ गया था। जिनके बीच में विवाद हुआ इसके बाद जमील अहमद ने चाकू से वार कर रहमत की हत्या कर दी थी। पुलिस प्रकरण दर्ज कर कातिल की तलाश में जुटी थी तभी आरोपी ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। जिसे गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को नयायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
