चावल, गेहूं कड़क, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में तेजी रही। चीनी की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 21 रुपये बढ़कर 3,913 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,799 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत पांच रुपये उतर गयी।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल नौ रुपये और मसूर दाल पांच रुपये महंगी हुई। मूंग दाल का भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही स्थिर रहा। चना दाल दो रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा 72 रिंगिट चढ़कर 4,645 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.57 प्रतिशत गिरकर 69.70 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में मूंगफली तेल औसतन 78 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 44 रुपये और सूरजमुखी तेल की 25 रुपये बढ़ गयी। सोया तेल 48 रुपये और वनस्पति सात रुपये फिसल गया। पाम ऑयल में 15 रुपये की गिरावट रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़ी रही।

Next Post

खट्टर ने उज्जैन में किया विकास का महामंथन, सीएम बोले पहली बार ऐसा चिंतन

Fri Jun 19 , 2026
उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विभिन्न विकास कार्यों, नगरीय योजनाओं और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर मंथन किया. श्री खट्टर ने कहा कि इंदौर का स्वच्छता मॉडल पूरे देश में लागू करेंगे. इस दौरान […]

You May Like