जाह्नवी कपूर ने अमाहा के साथ मिलकर शराब की लत को मानसिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समझाने की पहल की

मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने ऑफ़ द रॉक्स नामक जागरूक पहल की शुरूआत की है, जिसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि शराब की लत एक इलाज योग्य मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, और इसके लिए मदद लेना बेहद जरूरी है। जाह्नवी कपूर ने कहा, “शराब को लेकर बातचीत या तो होती ही नहीं है, या फिर बहुत जजमेंट के साथ होती है। इससे उन लोगों को मदद ही नहीं मिल पाती, जिन्हें सच में इसकी जरूरत है। ऐसे में ऑफ़ द रॉक्स का मकसद लोगों को यह समझाना है कि यह एक गंभीर समस्या है और इसका इलाज संभव है।”

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने इस जागरूक पहल को मजबूत बनाने के लिए अमाहा के साथ साझेदारी की है। अमाहा एक जानी-मानी मानसिक स्वास्थ्य संस्था है, जो लोगों को क्लिनिकल के साथ भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराती है। अमाहा के फाउंडर और सीईओ डॉक्टर अमित मलिक ने कहा, “लत चाहे कोई भी हो, ये एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है, लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि इसे अक्सर गलत समझ लिया जाता है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि ऑफ़ द रॉक्स जैसी पहल से लोगों में न सिर्फ जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि उन्हें सही मदद भी मिलेगी।”

Next Post

हनुमान जयंती पर फिल्म 'पेड्डी' से राम चरण का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Thu Apr 2 , 2026
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) हनुमान जयंती के अवसर पर फिल्म ‘पेड्डी’ से राम चरण का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। हनुमान जयंती के शुभ मौके पर टीम ने राम चरण के ‘पेड्डी पहलवान’ अवतार का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है।सोशल मीडिया पर ‘पेड्डी’ की टीम ने राम चरण […]

You May Like