अफगानिस्तान में भूकंप से 20 लोगों की मौत, 320 से अधिक घायल

काबुल, 3 नवंबर (वार्ता) अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में मजार-ए-शरीफ के समीप खुल्म में रविवार की रात शक्तिशाली भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गयी और 320 से अधिक लोग घायल हो गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार स्थानीय समयानुसार कल रात लगभग 12:59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास खुल्म से लगभग 22 किलोमीटर (14 मील) पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में रहा।

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में सैकड़ों घायल लोगों को भर्ती कराया गया है तथा प्रभावित इलाके में बचाव दलों को भेजा गया है।

स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में दूरदराज के इलाकों से और जानकारी आने पर अधिकारियों ने आंकड़े अपडेट कर दिए।

 

 

Next Post

छतरपुर की बेटी क्रांति ने देश का नाम किया रोशन, बागेश्वर धाम सरकार ने दी टीम को बधाई

Mon Nov 3 , 2025
छतरपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC महिला विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया और विश्व कप अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, और मध्य प्रदेश के […]

You May Like

मनोरंजन