
कटनी। नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए बरही पुलिस ने रेलवे स्टेशन पिपरिया कला के पास दबिश देकर ग्राम खिरहनी निवासी बुद्ध राम कोल (45) को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरोपी के पास से एक बोरी में रखा 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹1.50 लाख आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया।
