आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर किया हमला

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र स्थित राधा की बगीची में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मोर को कुत्तों से छुड़ाया और उपचार के लिए चिड़ियाघर भिजवाया.घटना भागीरथपुरा क्षेत्र की राधा की बगीची की बताई जा रही है. यहां एक मोर पर अचानक कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.

आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाकर मोर को बचाया. स्थानीय निवासी सुरेश पाराशर, बबलू जादौन और रविन्द्र ने घायल मोर को सुरक्षित बाहर निकालकर चिड़ियाघर पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि समय पर मदद मिलने से मोर की जान बच गई. फिलहाल चिड़ियाघर में उसका उपचार जारी है.

Next Post

खड़ी बस में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना इलाके में सोमवार शाम एक निजी ट्रैवल्स की खड़ी बस में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, […]

You May Like

मनोरंजन