खड़ी बस में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना इलाके में सोमवार शाम एक निजी ट्रैवल्स की खड़ी बस में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि बस को नुकसान पहुंचा है.घटना पिपल्याहाना स्थित बाबा ट्रैवल्स के मैदान की है, जहां खड़ी एक बस में अचानक आग भड़क उठी.

आग की सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए थे. दमकल कर्मियों ने करीब दो टैंकर पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है. वहीं, फायर ब्रिग्रेड के एसआई सुशील तिवारी ने बताया कि आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान करीब 42 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही

Next Post

राशिफल-पंचांग : 10 मार्च 2026

Tue Mar 10 , 2026
पंचांग 10 मार्च 2026:- रा.मि. 19 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण सप्तमीं भौमवासरे रात 12/11, अनुराधा नक्षत्रे शाम 5/46, हर्षण योगे प्रात: 7/23, विष्टि करणे सू.उ. 6/8, सू.अ. 5/52, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7. ———————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 10 मार्च 2026 वर्ष […]

You May Like