6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सिवनी/बरघाट। जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने सिवनी जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पटवारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, आवेदक भगतराम खरे (निवासी बोरीखुर्द, तहसील बरघाट, जिला सिवनी) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा में स्थित खसरा नंबर 627 में से 1/5 हिस्सा दिया गया था। उक्त भूमि का सीमांकन कराए जाने के बाद पावती देने के एवज में संबंधित पटवारी द्वारा 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। 12 फरवरी 2026 को पटवारी कक्ष, राजस्व निरीक्षक मंडल धपारा, तहसील बरघाट में आरोपी पटवारी महेंद्र बिसेन (उम्र 51 वर्ष), हल्का नंबर 81-82 धपारा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में ट्रैप कर्ता निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित जबलपुर लोकायुक्त की विशेष टीम शामिल रही।

लोकायुक्त पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज

Fri Feb 13 , 2026
रीवा। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में श्री रेवासा धाम एवं श्री वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज द्वारा आयोजित गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषयक दिव्य कथा का आज द्वितीय दिवस अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र […]

You May Like

Play sound