परीक्षा में नकल कराने पर शिक्षिका निलंबित

बैतूल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कासमारखंडी स्थित माध्यमिक शाला में 5वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने के मामले में एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के भीमपुर विकासखंड के परीक्षा केन्द्र एकीकृत माध्यमिक शाला कासमारखण्डी में 25 फरवरी को कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षिका श्रीमती संगीता विश्वकर्मा द्वारा नकल कराए जाने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती संगीता को आज मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत निलंबित कर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………31.2……..12.6 इंदौर …………. 32.9………17.6 ग्वालियर……….31.9……. .15.5 जबलपुर………..28.9……….11.8 रीवा ……………27.4………13.6 सतना ………….29.7………13.6 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like