
छिंदवाड़ा. जिले के थाना चौरई और थाना चांद क्षेत्र में सड़क दुघर्टना का शिकार होने से दे युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झिलमिली निवासी 17 वर्षीय आलोक इवनाती अपने दोस्त के साथ बाइक से चौरई गया था। काम पूरा करने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल आलोक को उपचार के लिए चौरई अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन और स्वास्थ्यकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में आलोक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
चांद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत ००००००००००
चांद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चांद थाना क्षेत्र के निवासी रघुवीर पिता हरिप्रसाद यादव, उम्र 15 वर्ष, बाइक से चांद के बाजार चैक आया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए चांद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी उसने दम तोड़ दिया।
