रक्षाबंधन से पूर्व पुलिस ने मोबाइल लौटाकर दिलाई खुशी

छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन के पर्व से पूर्व पुलिस महकमे ने जिले के नागरिकों को बड़ी राहत दी है। जिला सायबर सेल की तकनीकी टीम ने गुम हुए 501 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 6 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों, विशेषकर बहनों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में सायबर सेल द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर मौजूद मोबाइल फोन को ट्रेस किया और उन्हें बरामद किया। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बरामद मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे । अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। रक्षाबंधन से ठीक पहले मोबाइल वापस मिलने से कई बहनों की खुशी भी देखते ही बनी। यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। इससे पहले भी सायबर सेल द्वारा तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर बड़ी संख्या में गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस बार 501 मोबाइल की बरामदगी पुलिस की तकनीकी दक्षता और टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। मोबाइल फोन बरामद करने में सायबर सेल के आर. आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह, अभिषेक ठाकुर, राहुल डडोरे, अंकित शर्मा और मोहित चन्द्रवंशी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस ने दी सर्तक रहने की सलाह ०००००००००

इस अवसर पर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि नागरिक किसी के साथ ओटीपी साझा न करें, अनजान नंबरों से आने वाले कॉल पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अनजान नंबरों से प्राप्त लिंक या ।च्ज्ञ फाइल डाउनलोड न करें। पुलिस ने सहयोगी जनता, सक्रिय पुलिस और सुरक्षित समाज के संकल्प के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Next Post

धरमटेकड़ी में रोपे गए फलदार, छायादार और औषधीय पौधे

Wed Aug 12 , 2026
छिंदवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से धरमटेकरी में महापौर विक्रम अहके की उपस्थिति में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से प्रकृति देवता का पूजन […]

You May Like